देहरादून, मार्च 9 -- देहरादून। कांग्रेस नेता सुंदर सिंह रावत "आजाद" ने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग से जुड़े संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारी के कथित मानसिक उत्पीड़न मामले में जांच की मांग की। सोमवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा कि भाजपा सरकार महिला सुरक्षा के मामलों में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। इस दौरान महेंद्र बिष्ट, सुरेश पाल सिंह, विनीता, राकेश और उषा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...