कौशाम्बी, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार उप्र राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 11 मार्च को करीब 11 बजे मां शीतला अतिथि गृह सयारा पहुंचकर महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...