देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। मंगलवार को भलुअनी ब्लॉक के ठेकुआ गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत शीला को दोपहर में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 102 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- जिले में 102 एम्बुलेंस सेवा बनी मरीजों की है जीवनरेखास्थिति की गंभीरता एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी रितिका विश्वकर्मा ने मरीज की गंभीर स्थिति को देख एम्बुलेंस में शिफ्ट किया। प्रसव पीड़ा अत्यधिक तीव्र होने के कारण मरीज को घर से एम्बुलेंस तक लाने में काफी कठिनाई हुई। यह मरीज का चौथा प्रसव था और मौके पर केवल उसकी सास ही मौजूद थीं। जांच में मरीज का ब्लड प्रेशर गिरता हुआ पाया गया और प्रसव की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि सर्विक्स पूर्ण रूप से डाइलेट हो चुका है तथ...