मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी में गुरुवार को विकसित भारत@2047 के परिप्रेक्ष्य में महिला इंजीनियरों के सशक्तीकरण व शैक्षणिक कौशल विषय पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता तथा मानवीय मूल्यों के समन्वय के लिए प्रोत्साहित करना था। मुख्य वक्ता एनआईटी मेघालय की डॉ. अंजू सहगल ने विकसित भारत बनाने में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। बताया कि तकनीकी दक्षता के साथ-साथ शैक्षणिक कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं प्रभावी संवाद कला भी एक सफल इंजीनियर के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ. कुमारी शैल बाला, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. शिवालिका सक्सेना, डॉ. सारिका कुशवाहा, शालिनी आनंद मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.