मेरठ, जून 7 -- बेटियां फाउंडेशन द्वारा सर छोटू राम इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ में एक विशेष स्वावलंबन-वित्तीय साक्षरता एवं महिला आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बैडमिंटन फैक्ट्री सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता अभिषेक मित्तल रहे। जिन्होंने महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, बचत, निवेश, वित्तीय योजना, सरकारी योजनाओं व आर्थिक आत्मनिर्भरता के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष अंजू पांडेय, कुसुम शर्मा ने भी विचार रखे। मौके पर छात्राओं अवनी कंसल, सार्थक, कृष्णा, प्रथम, वीर प्रताप, यशिका त्यागी, रोहन, गुलशन आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...