जौनपुर, अप्रैल 25 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में महिला आरक्षियों के रहने के लिए बनाए गए नवनिर्मित बैरक का शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही। उद्घाटन के मौके पर क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि महिला आरक्षियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बैरक का निर्माण कराया गया है। इससे उन्हें बेहतर आवासीय व्यवस्था मिलेगी और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक सहजता से कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास विभाग की प्राथमिकता में शामिल है। वहीं प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. जेपी दुबे, अर्पित जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, मंटू चौरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.