लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। संगठन ने विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ खुला अन्याय करार दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को आगे न बढ़ने देना यह साबित करता है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियां महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर कभी गंभीर नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके संवैधानिक हक से जानबूझकर दूर रखने की कोशिश है।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- अपर्णा यादव ने सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया; बोलीं- नारी शक्ति इन्हें माफ नहीं करेगी...