देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून। महिला आरक्षण के लिए लोकसभा में आए बिल पर खुशी जताते हुए कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा है कि यह विधेयक भारत की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। नारी शक्ति देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है और राष्ट्र निर्माण में बढ़ चढ़कर अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज देश के हर क्षेत्र में नारी शक्ति मिसाल बन रही है। हमारे पारंपरिक मूल्य बताते हैं, कोई भी समाज तभी प्रगति करता है जब माता और बहनों को आगे बढ़ाने के ज्यादा से ज्यादा मौके मिलते हैं। हमारे संविधान निर्माता ने एक ऐसे समाज की कल्पना की जहां समानता केवल संविधान में ही ना हो बल्कि उसे व्यवहार में भी लाया जाए। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक अध्याय: डॉ. आरुषि निशंक यह भी पढ़ें- औरतों को हक देने में और द...