बागेश्वर, अप्रैल 18 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में कुछ राज्यों को "डेमोग्राफिकल पनिशमेंट" देने की साजिश रची जा रही थी, जिसे कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने नाकाम कर दिया। ऐठानी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देश को स्पष्ट जानकारी देने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित हो चुका था, लेकिन इसके बाद इसे लेकर भ्रम की स्थिति पैदा की गई। यह भी पढ़ें- इसकी कीमत चुकानी होगी, हर गांव तक ले जाएंगे सच: संशोधन बिल के गिरने पर पीएम मोदी की चेतावनी उन्होंने सवाल उ...