अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या, संवाददाता। समाजवादी पार्टी महिलासभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने केंद्र सरकार पर नारी शक्ति वंदन कानून को लागू करने में देरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष- 2023 में सदन से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून पारित होने के बावजूद आज तक इसे लागू नहीं किया गया। जबकि महिलाओं से जल्द लागू करने का वादा किया गया था। यह बातें जिलाध्यक्ष ने रविवार को सोहावल ब्लाक के कपासी में महिला चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून लागू करने की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, लेकिन सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगाने में जुटी है। यह भी पढ़ें- भाजपा की महिला मोर्चा ने सांसद आवास का घेराव कर लगाए नारे उन्होंने भाजपा द्वारा सपा सांसद अवधेश प्रसाद के आवास के घेराव की निंदा करते...