लखनऊ, अप्रैल 17 -- महिला आरक्षण अधिनियम लागू होने के बाद सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबा पोस्ट लिखकर भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को "गिरगिट" तक करार देते हुए उस पर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण में अभी जो भी मिल रहा है, वही ले लो। अच्छा समय आने पर उनके हितों का उचित ध्यान रखा जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के एससी, एसटी और ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों के मामले में कांग्रेस का रिकॉर्ड भरोसेमंद नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, तब इन वर्गों को आरक्षण का पूरा लाभ दिलाने के ...