रांची, अप्रैल 19 -- खूंटी, संवाददाता। महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे कथित दुष्प्रचार के विरोध में रविवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार कर रही है कि कांग्रेस महिला विरोधी है और उसने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया था, जबकि कांग्रेस पार्टी संसद एवं राज्य विधानसभाओं की मौजूदा सीटों के आधार पर महिलाओं को तत्काल आरक्षण लागू करने की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील विषय पर भी राजनीति कर रही है। यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना के बिना परिसीमन स्वीकार नहीं : शाहदेव महिलाओं को अधिकार देने के बजाय भाजपा केवल भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.