पटना, अप्रैल 19 -- Shivanand Tiwari: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया है कि नारी वंदन अधिनियम के नाम पर भाजपा दरअसल सत्ता को स्थायी बनाने का खेल खेल रही है। अगर महिलाओं के प्रतिनिधित्व की सच्ची चिंता होती, तो 2023 में पास बिल को तुरंत लागू किया जाता, न कि उसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर टाल दिया जाता। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि अब जो अचानक नया ढांचा लाया जा रहा है, उसमें सीटों की संख्या 800 के पार ले जाकर ऐसा संतुलन बनाने की साज़िश रची जा रही है जिससे उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का वर्चस्व बढ़े-जहाँ भाजपा पहले से मजबूत है। इससे लोकतंत्र का संतुलन बिगड़ेगा और सत्ता कुछ क्षेत्रों तक सिमट जाएगी। विडंबना यह है कि जिस ...