संभल, अप्रैल 22 -- आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस संशोधित बिल को लेकर प्रदर्शन की बात कही जा रही है, उसमें कोई भी महिला संगठन सड़कों पर नहीं उतरा, बल्कि यह पूरी तरह भाजपा समर्थित प्रयास है। वह नगर के काली मंदिर रोड पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सांसद ने कहा कि 28 सितंबर 2023 को संसद के दोनों सदनों से बिल पारित होने के बाद भाजपा ने इसका खूब प्रचार किया, लेकिन राष्ट्रपति की मंजूरी के बावजूद अब तक न तो कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ और न ही गजट प्रकाशित किया गया। यह भी पढ़ें- विपक्षी दलों का महिला विरोधी रवैया हुआ उजागर: धर्मवीर उन्होंने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल को बिना जनगणना और परिसीमन के आरक्षण लागू करने की कोशिश की गई, जिसका विपक्ष ने कड़ा वि...