विशेष संवाददाता, अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिर जाने पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की आड़ में केंद्र सरकार की साजिश नाकाम हो गई है। अजय राय ने कहा कि तीन साल पहले संसद ने महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पारित कर दिया था। केंद्र ने बिल पास होने के तीन साल बाद भी अभी तक बिल अधिसूचित नहीं किया। इससे ही उनकी मंशा समझ आ जाती है। सरकार आधी आबादी को ढाल बनाकर परिसीमन की कोशिश कर रही थी और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही थी। वह नाकाम हो गई। केंद्र सरकार अपनी राजनीति चमकाने के लिए भारत के लोकतंत्र को तबाह करने की साजिश रच रही थी। उसकी साजिश विपक्ष की एकजुटता से औंधे मुंह गिर गई। यह भी पढ़ें- मर्जी का परिसीमन करवाना चाहती थी BJP, महिला आरक्षण बिल...