खगडि़या, अप्रैल 22 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में बुधवार को शहर के राजेंद्र चौक पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जन-आक्रोश कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं विपक्ष की कुंठित मानसिकता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। यह भी पढ़ें- खगड़िया: महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी पुतला भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन...