लखीमपुरखीरी, मई 11 -- लखीमपुर। सोमवार को शहर में भाजपा महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विपक्ष के खिलाफ नाराजगी जताई और नारेबाजी की। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है और आने वाले चुनाव में महिलाएं एकजुट होकर विपक्ष को जवाब देने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।पूर्व जिला मंत्री उमा राज ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में विपक्ष ने हमेशा बाधा डालने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद आवास के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के...