शामली, मई 12 -- कैराना। महिला आरक्षण बिल को लेकर विरोध करने में भाजपा महिला कार्यकर्ता महिलाओं के साथ सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर धरने पर बैठ गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए सांसद पर महिला हितों की अनदेखी और अपमान का आरोप लगाया। हालांकि, कुछ समय के बाद धरना समाप्त हो गया। इसके चलते सांसद के आवास पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा विधानसभा संयोजक सुधा तोमर और कांधला मंडल संयोजक प्रतिभा उर्फ सिमरन के नेतृत्व में महिलाएं सांसद के आवास पर पहुंचीं। महिलाओं ने आवास के सामने दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया और महिला आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- सांसद आवास पर प्रदर्शन कर भाजपा ने कहा महिलाएं विपक्ष को सबक सिखाएंगी इस दौरान बबीता चौहान ने कहा कि सांसद इकरा हसन खुद एक महिला हैं और महिलाओं के ...