मेरठ, अप्रैल 22 -- भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महिला पदाधिकारियों ने देवी मंदिर तिराहे पर महिला आरक्षण बिल संदन में पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि भाजपा के लिए नारी सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि संकल्प है, जिसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है। कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल गिराए जाने के बाद महिलाओं में आक्रोश है और अब वह अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रही हैं। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन-नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी व अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.