खगडि़या, अप्रैल 28 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में 29 अप्रैल को केंद्र सरकार की विफलता एवं मनमाने ढंग से कार्य करने के विरोध में जिले के बेलदौर प्रखंड अन्तर्गत तिलाठी चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ चंदन यादव के अलावा पार्टी के दर्जनों समर्पित नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। एवं पी एम नरेन्द्र मोदी का पुतला- दहन जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने मंगलवार को बताया कि खगड़िया जिला प्रभारी मनोज शर्मा एवं इंद्रदीप चंद्रवंशी व बेलदौर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी मिथिलेश निषाद की उपस्थिति में यह कार्यक्रम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम चढ़ा राजनीतिक भेंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...