सीवान, अप्रैल 26 -- सीवान, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के समर्थन में शनिवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री व्यास देव प्रसाद के आवास पर आयोजित बैठक के साथ हुई, जिसमें पूर्व मंत्री रमा निषाद, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में महिला आरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इसे महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जेपी चौक पहुंचे। यह भी पढ़ें- सीवान में महिला बिल का विरोध करने पर महिलाओं ने निकाला विरोध मार्च वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किय...