रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हरनीत कौर बराड़ सोमवार को रुद्रपुर पहुंचीं। उन्होंने सिटी क्लब में प्रेसवार्ता कर महिला आरक्षण बिल पर भाजपा के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि बिल की आड़ में भाजपा सियासी फायदा उठाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल इस मुद्दे को सियासी लाभ के लिए उछाल रही है और महिलाओं के अधिकारों की आड़ में राजनीति कर रही है। कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं को हमेशा समान अधिकार प्राप्त रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अब तक महिलाओं को मतदान का अधिकार, आरक्षण और कई अन्य अधिकार मिले हैं। 1928 में सरदार पटेल ने महिला आरक्षण पर प्रस्ताव रखा था और राजीव गांधी के समय से पंचायतों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हुआ। यह भी पढ़ें- महिलाओं को आरक्षण के बजाय राजनीति कर ...