गोड्डा, मई 10 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। गोड्डा कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं गोड्डा प्रभारी गुंजन सिंह ने प्रेस वार्ता कर महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार संघीय ढांचे पर काम कर रही है। जनगणना के नाम बार आधी आबादी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा आयोजिय बूथ लेवल एजेंट 2 प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया । जिसमे बूथ स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अनियमितताओं की पहचान से संबंधित जानकारी बूथ स्टारबपर दी जा रही है । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...