रांची, अप्रैल 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण की हमेशा से प्रबल समर्थक रही है और आज भी हम महिलाओं को राजनीति में समुचित प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में मजबूती से खड़े हैं। जिस तरीके से केंद्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण विषय को प्रस्तुत किया है, वह कई गंभीर सवाल खड़े करता है। महिला आरक्षण केवल एक राजनीतिक घोषणा या चुनावी रणनीति का हिस्सा नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाना चाहिए। यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है, तो उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह आरक्षण बिना किसी अनावश्यक शर्तों और देरी के लागू हो। यह भी पढ़ें- लोकतांत्रिक ढांचे से न हो छेड़छाड़ : दीपिका उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि ...