प्रयागराज, मई 11 -- सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है और केवल दिखावा कर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित हो चुका है, तो इसे अब तक लागू क्यों नहीं किया गया। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण के लिए एक ऐतिहासिक विधेयक पारित किया गया था, जिसे 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (128वां संविधान संशोधन विधेयक) के नाम से जाना जाता है। यह भी पढ़ें- 2027 मे होने वाले चुनाव मे दिया जाय महिला आरक्षण उन्होंने बताया कि यह विधेयक 20 सितंबर 2023 को लोकसभा में भारी बहुमत से पारित हुआ था। इसके पक्ष में 454 वोट पड़े, जबकि विरोध में केवल दो वोट पड़े...