नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नारी शक्ति अधिनियम में संशोधन करने के लिए संसद के विशेष बैठक से एक दिन पहले बुधवार को कांग्रेस ने इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर होने वाली इस बैठक में कई नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे। क्योंकि, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की बैठक में आम आदमी पार्टी को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी बहुत पहले इंडिया गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर चुकी है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण 2029 में लागू हुआ तो लोकतंत्र और जीवंत बनेगा: मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर काफी आरोप-...