रांची, अप्रैल 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रमा खलखो ने भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों के नाम पर सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक सशक्तिकरण देने में पूरी तरह विफल रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा जिस प्रकार विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही है, वह पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे है। सच्चाई यह है कि इस अधिनियम को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर भाजपा ने खुद ही इसके क्रियान्वयन को अनिश्चितकाल के लिए टालने का रास्ता बना लिया है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिलाओं को कर रही गुमराह : कांग्रेस यह महिलाओं के साथ सबसे बड़ा छल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को राजनीतिक...