रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कोडरमा विधायक नीरा यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस की कारगुजारियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण, संतुलित प्रतिनिधित्व और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत 16, 17, 18 अप्रैल को एक विशेष सत्र बुलाया गया था, ताकि सभी की सहमति से इतिहास रचा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी सभी दलों से दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर इसमें सहयोग करने की अपील की थी। लेकिन इस विशेष सत्र में एक बार फिर कांग्रेस सहित विपक्षियों का राजनीतिक चरित्र दिख गया। इतना ही नहीं विधेयक पास नहीं होने पर विपक्षी उत्सव मनाने में जुटे रहे। नीरा यादव ने कहा कि कांग्रेस के जश्न का जब एनडीए और देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.