शैलेंद्र श्रीवास्तव, अप्रैल 22 -- अखिलेश यादव ने सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पिछड़े समाज के साथ महिला हितैषी होने का संदेश दिया है। उन्होंने सीमा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा उस वक्त की जब भाजपा सपा को महिला विरोधी साबित करने के लिए चिलचिलाती धूप में पसीना बहा रही थी। सीमा को अध्यक्ष बनाकर एक तीर से दो निशाना लगाने की कोशिश की है। एक तरफ पीडीए के हाथ में कमान दी है तो दूसरी तरफ भाजपा के साथ सुभासपा अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना लगाने की कोशिश की है। कुछ दिन पहले ही फू्लन देवी की बहन रुकमणी निषाद को यूपी में सपा महिला सभा की कमान अखिलेश ने सौंपी थी। यूपी की योगी सरकार में ओपी राजभर की तरह संजय निषाद भी सहयोगी हैं। निषाद समाज के वोटों पर संजय निषाद अपना दावा करते रहते हैं। सीमा राजभर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.