नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को कहा है कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक नहीं हारा है। बल्कि विपक्ष ने परिसीमन विधेयक को हराया है जिसे भाजपा देश पर थोपना चाहती थी। दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर लोगों के बीच व्यापक संवाद करने का संदेश दिया गया। यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के लिए आरक्षण का समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी ने ही 2010 में राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास कराया था। जबकि, भाजपा उस बिल को लोकसभा में पास नहीं करा पाई। भाजपा द्वारा 2023 में एक और बिल पेश किया गया जिसका कांग्रेस पार्टी ने समर्थ किया था। यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना के बिना परिसीमन स्वीकार नहीं : शाहदेव 17 अप्रैल को लोकसभा में जो विधेयक पराजित हुआ है वह महिला आरक्ष...