चाईबासा, अप्रैल 22 -- चाईबासा, संवाददाता। जमशेदपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विद्युत वरण महतो ने कहा कि विपक्ष ने महिला विरोधी मानसिकता का परिचय देते हुए महिला आरक्षण बिल को गिराने का कार्य किया है। विपक्षी दल अपने इस आचरण से महिलाओं के नजरों में गिर गए हैं। 2023 में सभी पार्टियों ने इस बिल को अपना समर्थन दिया था, पर जब इस बिल को संसद में पेश किया गया तो वह सभी मुकर गए। इस तरह उनकी महिला विरोधी मानसिकता सामने आई है। सांसद मंगलवार को चाईबासा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग को उठाकर प्रक्रिया को टालने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता सामने आई - विद्युत वरण उन्होंने कहा कि ...