नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- महिला आरक्षण को लागू करने के लिए संशोधन विधेयक संसद में लाए जा रहे हैं। इसके लिए तीन दिनों का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस बीच कांग्रेस के नेतृत्व में कई विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है और विरोध की बात कही है। इनका कहना है कि हम महिला आरक्षण के समर्थन में हैं, लेकिन परिसीमन को लेकर हमारा विरोध है। इनमें से कई दलों का कहना है कि नई जनगणना के आधार पर परिसीमन हो। वहीं कई दलों ने सुझाव दिया है कि जनगणना और परिसीमन को लिंक ही ना किया जाए। डीएमके ने तो इसके खिलाफ पूरे तमिलनाडु में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। खुद सीएम एमके स्टालिन ने इसे काला कानून बताया और बिल की कॉपी फाड़ दी। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि लोकसभा और विधानसभा की सीटें सीधे तौर पर दोगुनी होंगी या फिर उन्हें 2011 की जनगणना से लिंक किया जाएगा। अब यदि ...