लखनऊ, अप्रैल 22 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को लखनऊ से दिल्ली जाने से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को खास निर्देश दिए। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं को सतर्क किया। कहा, इसे लेकर पार्टी अपना स्टैंड साफ कर चुकी हैं, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी की बैठकों में इसे कार्यकर्ताओं को जरूर बताना है ताकि महिला आरक्षण के खास मुद्दे पर पार्टी के लोग गुमराह न हो सकें। साफ किया कि इस मुद्दे पर पार्टी के अनुशासन के मुताबिक कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं करना है।मायावती ने 15 अप्रैल को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की प्रक्रिया को देर से ही सही पर आगे बढ़ाने की कार्यवाही का वह स्वागत करती हैं। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर गुमराह न हों, ...