लखनऊ, अप्रैल 17 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के बहाने अपनी मर्जी का परिसीमन करवाना चाहती थी। उन्होंने साफ किया कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि विरोध भाजपा की नीयत का है। भाजपा अपनी मर्जी के परिसीमन से ऐसे समीकरण तैयार करना चाहती है, ताकि वे कभी भी चुनाव न हारे। हालांकि, यह साफ है कि वे जब भी चुनाव मैदान में उतरेंगे जनता उन्हें बुरी तरह हरा देगी।अखिलेश ने शुक्रवार को संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के फैसलों को समझना मुश्किल है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के वक्त लोगों से कहा गया था कि वोट नहीं कटने दिए जाएंगे, लेकिन हमने यूपी में देखा कि एसआईआर के बहाने एनआरसी लागू कर दी गई। यह भी पढ़ें- डिंपल यादव ने महिला आरक्षण को लेकर सरकार की नीयत पर उठाए स...