नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल लाने की कवायद को भाजपा की 'चुनावी घबराहट' बताया है। अखिलेश ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा इस बिल के बहाने असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की इस 'जल्दबाजी' से साफ है कि अब जनता के बीच उनका आधार खत्म हो चुका है और उनकी विदाई का समय आ गया है। अखिलेश से पहले बुधवार की सुबह बसपा प्रमुख मायावती ने भी महिला आरक्षण में एससी, एसटी और ओबीसी को अलग से आरक्षण की मांग की।जातिगत जनगणना से भाग रही भाजपा अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा असल में जनगणना को टालना चाहती है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि जनगणना होगी, तो निश्चित रूप से 'जातिगत जनगणना' की मांग उठेगी, जिससे भाजपा हमेशा से भागती रही है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.