नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के मुद्दे पर संसद की विशेष बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष में टकराव तय है। इंडिया गठबंधन ने महिला आरक्षण को फौरन लागू करने का समर्थन करते हुए परिसीमन विधेयक का विरोध करने का निर्णय लिया है। विपक्षी दलों ने कहा कि सरकार परिसीमन के नाम पर चालें चल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बुधवार को उनके सरकारी आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित 19 पार्टियों के नेता शामिल हुए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में शामिल हुए।बैठक यह भी पढ़ें- एससी, एसटी की एक ति...