शामली, अप्रैल 27 -- गांव भूरा में कार्यक्रम के दौरान उप्र विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति व अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। रविवार को गांव भूरा में सन्नी चौहान के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप्र विधानसभा प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष एवं नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि स्व. बाबू हुकुम सिंह द्वारा किए गए कार्य आज भी जनसेवा की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और उसी मार्ग पर चलकर क्षेत्र की सेवा करना मेरा लक्ष्य है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए वे सीधे संपर्क करें, समाधान कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर नारेबाजी-प्रदर्शन,विपक्ष का फूंका पुतला मोदीनगर विधायक डॉ...