नई दिल्ली, मार्च 24 -- महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से ही लागू करने की तैयारी हो रही है। 2023 में पारित इस ऐक्ट में अब संशोधन की तैयारी है क्योंकि पहले 2034 के आम चुनाव से आरक्षण लागू किया जाना था, लेकिन अब सरकार को लगता है कि अगले आम चुनाव से ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाए। इसके लिए विपक्ष सहमति बनाने की कोशिशें चल रही हैं। पहले महिला आरक्षण में संशोधन का विधेयक कैबिनेट में रखा जाएगा और फिर मंजूरी के बाद दोनों सदनों में वोटिंग के लिए आएगा। सरकार चाहती है कि 2011 की जनगणना के आधार पर ही 2029 के आम चुनाव में महिला आरक्षण लागू हो जाए। इस आरक्षण के साथ ही विधानसभाओं और लोकसभा में सीटों का गणित बदलेगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा और सभी राज्यों के सदनों में 50 फीसदी सीटें बढ़ जाएंगी। फिर कुल सीटों में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.