नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन सहित तीन विधेयकों पर चर्चा के बीच वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम की अधिसूचना जारी करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार से अधिनियम को लागू करने से पहले अधिनियम में संशोधन विधेयक लाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। विपक्ष ने सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाया गया। डीएमके सांसद कनिमोझी ने भी मूल अधिनियम को अधिसूचित किए बगैर संशोधन पर चर्चा कराने को लेकर हैरानी जताई। दरअसल, सरकार ने गुरुवार रात को अधिनियम को अधिसूचित किया। यह भी पढ़ें- विधानसभाओं-केंद्र शासित प्रदेशों में महिला आरक्षण लागू करने की अधिसूचना जारी महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन पर बहस से पहले विपक्ष ने इस ...