हाजीपुर, अप्रैल 25 -- हाजीपुर। निज संवाददाता लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विपक्षी दलों के द्वारा किए गए विरोध से आहत महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी पार्टी के नेताओं का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पार्टी की प्रदेश महासचिव प्रो संगीता सिंह ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी सहीत महागंठबंधन की सोच ही महिला विरोधी रही है। अपने 70 साल के कार्यकाल में कभी महिला को हक नहीं दिया और जब एनडीए सरकार ने महिलाओं को उसका देना चहा तो उसे इन महिला विरोधी पार्टीयों ने सदन में विरोध करते हुए रोक दिया। यह भी पढ़ें- विपक्ष के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली उन्होंने ने आरोप लगाया कि महिला अब पूरा तरह से अपने हक अधिकार के लिए जाग...