शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने शनिवार को विकास भवन में महिला जनसुनवाई कर 14 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें घरेलू हिंसा, जमीन विवाद, गिरफ्तारी, बच्चों की सुपुर्दगी, मारपीट और आटा चक्की हटाए जाने से जुड़े मामले शामिल रहे। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए और महिलाओं से बिना संकोच अपनी समस्याएं रखने की अपील की। जनसुनवाई में जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद आसिफ, महिला थाना प्रभारी रश्मि, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी संजीव, जिला सूचना अधिकारी बाबूराम, डालसा के पीएलवी व महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 26 मामलों में अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश इसके बाद बंडा ब्लॉक में उन्होंने विभिन्न विभागों के स्...