महिला आयोग सदस्य ने लगाई चौपाल
गौरीगंज, जून 17 -- अमेठी। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार को अमेठी तहसील में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इससे पहले उन्होंने मां कालिका का दर्शन किया और सीएचसी अमेठी का निरीक्षण किया। सीएचसी अमेठी में डा. प्रियंका मौर्या ने दवा वितरण कक्ष, ओपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और इमरजेंसी कक्ष देखा। भर्ती मरीजों से इलाज की जानकारी ली। प्रसव कक्ष में एक महिला को नवजात के लिए कपड़े भेंट किए। कमरों में धीमे चल रहे पंखों पर डॉक्टरों को निर्देश दिए। महिला डॉक्टर के रोज न आने की शिकायत पर अधीक्षक से जानकारी ली। तहसील सभागार में हुई जनसुनवाई में दर्जनों महिलाओं ने ससुराल में मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए। एक वृद्धा की शिकायत पर एसडीएम प्रीति तिवारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.