टिहरी, नवम्बर 20 -- विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए महिला सम्मान समारोह तथा संवेदीकरण विषय पर राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर की आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पॉश अधिनियम संवेदीकरण कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी महिला के साथ कुछ गलत होता है, तो राज्य महिला आयोग उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के लिए आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ में अपनी शिकायत दर्ज करने को कहा। कंडवाल ने महिला स्वास्थ्य,नशा से दूरी एवं सोशल मीडिया के सही उपयोग के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.