महिला आयोग ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार राज्य महिला आयोग ने गुरुवार को एसडीओ परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर द्वारा संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं संचिकाओं की जांच की गई। आयोग की टीम द्वारा केंद्र में उपलब्ध दस्तावेजों, पंजी एवं संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के क्रम में वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अभिलेखों के समुचित संधारण तथा केंद्र की सेवाओं को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयोग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.