चित्रकूट, दिसम्बर 13 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 17 दिसंबर को मिशन शक्ति के तहत महिला जनसुनवाई करेंगी। इसके लिए जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजकीय गेस्ट हाउस में जनसुनवाई के दौरान महिलाएं अपनी समस्याओं से अवगत करा सकती है। जिसमें जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...