प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के महिला चिकित्सालय पहुंची। यहां उन्होंने 'कन्या जन्मोत्सव' कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं का स्वागत किया। 17 प्रसूताओं को बेबी किट वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' अभियान को लोगों तक पहुंचाना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार बेटियों के संरक्षण, शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए। इसके बाद उन्होंने महिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मरी...