महिला आयोग की सदस्य ने गुरुकुल में बच्चों से की मुलाकात
लखीमपुरखीरी, मई 27 -- लखीमपुर। तेंदुआ ग्राम स्थित कर्मसु वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी पहुंचीं। उन्होंने गुरुकुल के बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं तुरन्तनाथ बाबा का श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन एवं महा रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच उन्होंने गुरुकुल की व्यवस्थाओं एवं बच्चों को दी जा रही वैदिक शिक्षा की सराहना की। सुजीता कुमारी ने कहा कि सनातन धर्म और वैदिक शिक्षा को आगे बढ़ाने का यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। आज के समय में बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और शास्त्रों से जोड़ना बहुत आवश्यक है। कर्मसु वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर गुरुकुल आश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.