सीतापुर, फरवरी 6 -- अकबरपुर, संवाददाता। परसेंडी ब्लाक में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुजीत कुमारी ने शुक्रवार को सीएचसी, बाल विकास विभाग में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम और अन्नप्राशन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान बाल विकास विभाग व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल हुई। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने ब्लाक सभागार में जनसुनवाई भी की। महिलाओं की समस्याओं की जानकारी एवं समाधान के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराने की बात की गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला, मनोज कुमार त्रिवेदी, प्रहलाद कनौजिया, जिला पंचायत सदस्य इंद्रपाल चौधरी, एडियो पंचायत हषिकेश शुक्ला, साहू महिला एवं बाल विकास अधिकारी अंजुला साहू भी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम के बाद महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी का निरीक्षण किया। तालगांव में गोदभराई अन्नप्राश...