मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने बुधवार को सदर ब्लॉक सभागार, कूकड़ा में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत जनसुनवाई की और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 11 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिस पर सपना कश्यप ने इन शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया और उनके त्वरित एवं उचित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। बैठक में पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान माननीय सदस्या एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु जारी टोल-फ्री व हेल्पलाइन नंबर के कैलेंडर वितरित किए गए।कार्यक्रम का सफल संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा...