भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान नौ मार्च सोमवार को महिला जन सुनवाई करेंगे। जन सुनवाई के बाद शासन से संचालित योजनाओं के तहत कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए स्थलीय निरीक्षण करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ मार्च को सुबह दस बजे सर्किट हाउस ज्ञानपुर में आगमन होगा। जिला महिला चिकित्सालय भदोही पहुंचकर गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके पश्चात 11 बजे जिला महिला बंदीगृह का निरीक्षण करेंगी। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस सभागार में महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगी। दोपहर दो बजे विश्राम करेंगी। शाम तीन बजे भदोही ब्लॉक में आयोजित अं...